पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में दहशतगर्दों ने सैन्य वाहनों किया पर हमला
पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में दहशतगर्दों ने सैन्य वाहनों पर हमला किया। आंतकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई और भाग गए। इस हमले में एक जवान बलिदान हो गया। चार अन्य घायल हुए हैं। वाहन पर 14-15 गोलियां के निशान मिले हैं।जम्मू संभाग के जिले पुंछ की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में शनिवार शाम को वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमले के बाद दहशतगर्दों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरनकोट व मेंढर के 20 किलोमीटर तक क्षेत्र में घेराबंदी की गई है। रविवार को दूसरे दिन तलाशी अभियान जारी है। आतंकियों की खोज के लिए ड्रोन व अन्य उपकरणों की भी मदद ली जा रही है।

👉 यह भी पढ़ें:
- Bihar Breaking News: मंत्री के काफिले पर हमला, नारेबाजी के बीच टूटी गाड़ी! बाल-बाल बचे BJP विधायक अरुण शंकर प्रसाद
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव, यूएई के परमाणु संयंत्र पर हमला और सऊदी ने मार गिराए तीन ड्रोन
- आसनसोल में भड़का बवाल, पुलिस चौकी पर हमला और जमकर तोड़फोड़



