श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कल हुए आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के स्केच जारी कर दिए गए हैं। इन संदिग्धों की पहचान आसिफ फूजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में सात आतंकी शामिल थे। जांच एजेसियां अब इनकी तलाश में जुट गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पर्यटकों पर चुन-चुनकर गोलियां बरसाने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगल में छुप गए। सुरक्षा बल उन्हें पकड़ने के तलाशी अभियान चला रहे हैं। खुफिया एजेंसियों की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों ने पीर पंजाल की पहाड़ियों से भारत में दाखिल होने के बाद, राजौरी से चत्रु, फिर वधावन होते हुए पहलगाम तक का सफर तय किया। यह इलाका रियासी और उधमपुर जिले के पास आता है, जहां गुज्जर और बकरवाल समुदाय की बड़ी आबादी है। इस रास्ते का चुनाव आतंकियों ने शायद इसलिए किया ताकि वे आम लोगों की आड़ में छिपकर सफर कर सकें और किसी को शक न हो।
👉 यह भी पढ़ें:
- पहलगाम आतंकी हमले की जांच चीन तक पहुंची, एनआईए ने मांगी मदद
- पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट, लश्कर के टॉप कमांडर साजिद जट्ट ने रची थी साजिश
- बड़ा सुरक्षा अलर्ट: पुलवामा जैसी आतंकी साज़िश रच रहा जैश-ए-मोहम्मद, कई राज्यों में हाई अलर्ट
- दिल्ली ब्लास्ट को केंद्र सरकार ने माना आतंकी हमला, मोदी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
घटना के विरोध में पूरी घाटी में बंद
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को पूरी कश्मीर घाटी में बंद देखा गया। इस बंद को समाज के हर वर्ग के लोगों और संगठनों का समर्थन मिला है।


