जम्मू-कश्मीर: 35 साल पुराने सरला भट्ट हत्याकांड में एसआईए की कई ठिकानों पर छापेमारी
जम्मू-कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने 1990 में कश्मीरी पंडित महिला सरला भट्ट की हत्या के मामले में मंगलवार को कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान यासिन मलिक के घर पर भी रेड की गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त

अधिकारियों के मुताबिक, एसआईए की टीम मध्य कश्मीर पहुंचकर प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) से जुड़े कई लोगों के घरों की तलाशी ले रही है। यह कार्रवाई 35 साल पुराने इस हत्याकांड की जांच के तहत की जा रही है।
सरला भट्ट का शव श्रीनगर शहर में अप्रैल 1990 में मिला था। वह सौरा स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अपने छात्रावास से लापता हो गई थीं।
तलाशी लिए गए घरों में जेकेएलएफ के पूर्व नेता पीर नूरुल हक शाह का घर भी शामिल है। एजेंसी ने हाल ही में इस मामले की जांच अपने हाथों में ली थी और अब मध्य कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी जारी है।


