जम्मू-कश्मीर;अगले वर्ष के शुरू में पंचायत चुनाव कराने की तैयारी
लोकसभा और विधानसभा चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण होने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से अगले साल के शुरू में पंचायत चुनाव करवाए जा सकते हैं। जनवरी में ओबीसी आयोग की आरक्षण सिफारिशों के साथ अंतिम पंचायत मतदाता सूची जारी होने की उम्मीद है, जिसके साथ पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा राज्य चुनाव आयोग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को मौजूदा पंचायत मतदाता सूचियों का वार्षिक संशोधन और राजस्व गांवों का नए सिरे से परिसीमन करने के निर्देश जारी किए हैं जम्मू-कश्मीर में गत 9 जनवरी को पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। प्रदेश में जम्मू-कश्मीर राज्य चुनाव आयोग द्वारा पंचायत चुनाव आयोजित किए जाने हैं। पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव आखिरी बार नवंबर और दिसंबर 2018 में हुए थे। पंचायत और शहरी निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर सभी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी। मतदाता सूची संशोधन में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र मतदाता अपना नाम शामिल करा सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर पंचायती राज अधिनियम 1989 की धारा 38 के तहत संशोधन किया जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- नक्शे की बड़ी चूक पर नेपाल एयरलाइंस की माफी: जम्मू-कश्मीर को गलत दिखाने से उठा विवाद
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, इजरायल मुर्दाबाद के लगे नारे, ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- जम्मू-कश्मीर में आग का तांडव: बांदीपोरा की मेन मार्केट धधकी, श्रीनगर के जंगलों में भी लगी आग
- जम्मू-कश्मीर के चतरू वन में मुठभेड़ के दौरान जैश के दो आतंकवादी ढेर, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी



