कटरा। जम्मू कश्मीर के अधिकतर जिलों में तेज बारिश हो रही है। इसके कारण सोमवार सुबह करीब 8 बजे कटरा से माता वैष्णो देवी की तरफ जाने वाली ट्रैक पर भूस्खलन हो गया। इसके बाद माता वैष्णो देवी से कटरा की तरफ जाने वाले ट्रैक पर सुबह 8 बजे बाणगंगा के पास बने गुलशन कुमार के लंगर के पास अचानक पहाड़ों से पत्थर और मिट्टी श्री माता वैष्णो देवी यात्री ट्रैक पर आ गई। इससे ट्रैक पर बना शेड और रेलिंग का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चार यात्रियों को चोट लगी है। कुछ देर बाद ट्रैक पर हुए लैंड साइड लाइट की खबर मिलते ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए पहले कटरा के उप जिला अस्पताल भेजा गया इसके बाद उन्हें नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया। ट्रैक पर आए मलबे को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों के साथ-साथ श्राइन बोर्ड के कर्मचारी जुटे हुए हैं। बारिश के कारण मलबा हटाने में भी परेशानी आ रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थापी रूप से स्थगित, रजिस्ट्रेशन काउंटर किया बंद
- राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: वैष्णो देवी से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी — 3 की मौत, 28 घायल, 7 गंभीर
- वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा बदलाव: अब कटड़ा स्टेशन पर रात 12 बजे तक मिलेगा RFID कार्ड, ताराकोट मार्ग 24×7 खुला!
- 22 दिन बाद फिर शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा


