जम्मू के कठुआ में चरमपंथी हमले के बाद अब डोडा में गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले के सैदा सुखल गांव में चरमपंथी गांव में घुसे और फिर उन्होंने हमला कर दिया. यह गांव पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित है.जम्मू पुलिस के मुताबिक़ इस हमले एक आम नागरिक घायल हुआ है और एक संदिग्ध पाकिस्तानी मारा गया है.आतंकवाद रोधी अभियान की निगरानी के लिए कठुआ पहुंचे जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने मीडिया को बताया, “ रात क़रीब 8 बजे सैदा सुखल गांव में दो आतंकवादी जो (सीमा पार से) हाल ही में घुसपैठ करके आए थे, उन्होंने कई घर से पानी मांगा. इससे लोगों को संदेह हुआ ओर लोगों ने अपने दरवाज़े बंद कर लिये, लोग डर गए थे. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और स्टेशन हाउस अधिकारी के नेतृत्व में एक पुलिस की टीम गांव पहुंची. एडीजीपी ने बताया, “एक आतंकवादी ने ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की और गोलीबारी में मारा गया जबकि दूसरा आतंकवादी गांव में छिपा हुआ बताया जा रहा है.

एक अलग वाक़ये में जम्मू के डोडा में सुरक्षा बलों और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.समचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एडीजी पुलिस आनंद जैन ने बताया कि चरमपंथियों ने डोडा के चटेरगला इलाके में चार राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयुक्त चौकी पर फायरिंग की.इस घटना में अब तक किसी के मारे जाने की ख़बर नहीं है.कठुआ हमले में जो एक शख़्स घायल हुआ है, उनकी पहचान ओमकार नाथ उर्फ’बिट्टू’ के रूप में हुई है. चरमपंथियों की फ़ायरिंग में उनके एक हाथ में गंभीर चोट आई है और वो इस समय अस्पताल में हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’
- Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव: ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी जंग की आशंका


