इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो पहुंचे दिल्ली ,गणतंत्र दिवस समारोह के होंगे मुख्य अतिथि
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए गुरुवार रात दिल्ली पहुंचे। उनकी यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री ने उनका स्वागत किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी को पीछे बिठाने पर भड़की कांग्रेस, कहा- हीन भावना से ग्रस्त सरकार की कुंठा
- INDORE·गणतंत्र दिवस पर 56 दुकान एसोसिएशन ने फहराया बाजार में राष्ट्र ध्वज…..
- INDORE·गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में झांकियों के कारवां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लुभाया..
- भोपाल… गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने तिरंगा फहराया….

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने राष्ट्रपति के आगमन पर कहा, “यह यात्रा भारत और इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।”
दिल्ली रवाना होने से पहले, राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो ने कहा था कि वह इस दौरे के दौरान भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों और सहयोग को नई ऊँचाई मिलने की उम्मीद है।


