नई दिल्ली। एम3एम हुरुन इंडिया ने बुधवार को भारत की सबसे अमीर हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भारत में 358 अरबपति बताए गए हैं। पहली बार इस सूची में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का नाम भी शामिल या गया है।
सूची के अनुसार मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपये (105 अरब डॉलर) की संपत्ति के साथ इंडिया रिच लिस्ट 2025 सूची में फिर से पहले स्थान पर है। इस सूची में गौतम अडानी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। इस बार रोशनी नादर मल्होत्रा ने पहली बार टॉप-3 में जगह बनाई है। 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ वे भारत की सबसे अमीर महिला बनीं और टॉप-10 में सबसे युवा सदस्य भी रहीं। चेन्नई के अरविंद श्रीनिवास 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति घोषित हुए हैं। नीरज बजाज और उनके परिवार ने अपनी संपत्ति 43 प्रतिशत बढ़ाकर 2.33 लाख करोड़ रुपये कर ली और सूची में छठे स्थान पर पहुंचे। इस सूची में पहली बार बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को शामिल किया गया है। उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई। पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा फिर से इस सूची में हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने सोने से लेकर पेट्रोल तक पर की चर्चा, नांदेड़ की एक शादी का किस्सा भी सुनाया
- UNICEF Report 2026: Climate Change का सबसे बड़ा शिकार बन रहे भारत के बच्चे! 97% बच्चे कई जलवायु खतरों की चपेट में
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
- Hormuz Strait Update: भारत के लिए राहत की खबर! 30 जहाज सुरक्षित पार, 26 अभी भी इंतजार में | Oil Supply और LNG Cargo पर दुनिया की नजर
- Iran Travel Advisory: भारत ने जारी किया हाई अलर्ट! ईरान जाने से बचें भारतीय, दूतावास ने जारी की नई चेतावनी और इमरजेंसी हेल्पलाइन
नई सूची में युवाओं का भी जलवा
नई सूची में कई युवाओं के नाम भी शामिल हैं। 31 साल के अरविंद श्रीनिवास, जिन्होंने एआई स्टार्टअप Perplexity की नींव रखी थी, वह 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति बने है। वहीं Zepto के 22 वर्षीय कैवल्य वोहरा और आदित पालीचा भी इस सूची में शामिल हैं।
सबसे ज्यादा 451 अरबपति मुंबई के
सूची में 1,687 लोगों को शामिल किया गया, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें 284 नए नाम हैं। सबसे ज्यादा 451 लोग मुंबई से के हैं। इसके बाद दिल्ली के 223 और बेंगलुरु 116 लोग शामिल हैं। 101 महिलाएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनमें 26 डॉलर अरबपति हैं।



