अमेरिका के डलास में भारतीय नागरिक की बेरहमी से हत्या, आरोपी ने सिर काटकर कूड़ेदान में फेंका
अमेरिका के डलास शहर में एक भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की उनके ही कर्मचारी ने निर्मम हत्या कर दी। आरोपी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज ने वाशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद में नागमल्लैया का सिर धारदार हथियार से काट डाला, उस पर लात मारी और बाद में उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू
- US-Iran Conflict: ड्रोन गिराने के बाद अमेरिका का पलटवार! ईरान की सैन्य साइट्स पर हमला, क्या बढ़ने वाला है Middle East Crisis?
- भारत पर अमेरिका का बड़ा दांव: जितनी चाहिए उतनी ऊर्जा देंगे, रुबियो के दौरे से पहले बड़ा ऐलान
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत
मूल रूप से कर्नाटक निवासी नागमल्लैया ने आरोपी को टूटी हुई वाशिंग मशीन का इस्तेमाल न करने को कहा था। इस दौरान नागमल्लैया ने यह संदेश एक अन्य कर्मचारी से अनुवाद करवाकर पहुंचाया, जिससे आरोपी नाराज हो गया। गुस्से में उसने नागमल्लैया पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया।
बचने के लिए नागमल्लैया फ्रंट ऑफिस की ओर भागे, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा किया। नागमल्लैया की पत्नी और बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, मगर उन्हें धक्का देकर आरोपी ने वार जारी रखा और अंततः नागमल्लैया का सिर काट डाला।
वारदात के बाद आरोपी ने कटे हुए सिर को उठाकर कूड़ेदान में फेंक दिया। बाहर निकलते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने नागमल्लैया की मौत पर गहरा शोक जताया है। वहीं, पुलिस ने बताया कि कोबोस-मार्टिनेज का आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर पहले भी वाहन चोरी और हमले के कई मामले दर्ज हैं।


