भारत-अमेरिका विदेश मंत्रियों की मुलाक़ात: इंडो-पैसिफ़िक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों पर सहमति

Date:

भारत-अमेरिका विदेश मंत्रियों की मुलाक़ात: इंडो-पैसिफ़िक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों पर सहमति

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुलाक़ात को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग ने बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत और अमेरिका मुक्त और खुले इंडो-पैसिफ़िक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसमें क्वाड के जरिए सहयोग भी शामिल होगा।

H-1B वीजा और व्यापार के तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की  मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई बातचीत - S Jaishankar Meets Marco Rubio India US  Relations Trade Concerns

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने कहा, अमेरिका के लिए भारत के रिश्ते बहुत अहम हैं। उन्होंने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, दवा, महत्त्वपूर्ण खनिज और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भारत सरकार के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह मुलाक़ात सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने से पहले हुई। बैठक की तस्वीर साझा करते हुए जयशंकर ने कहा, हमने वर्तमान की चिंताओं से जुड़े कई द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति के लिए निरंतर सहयोग पर सहमति बनी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सोमनाथ मंदिर के अमृत महोत्सव में शामिल हुए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास में कई आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसके वैभव को मिटाने की कोशिश की, लेकिन वे कभी सफल नहीं हो सके।