मणिपुर में असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग खुद को भी मारी गोली

Date:

मणिपुर में असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग खुद को भी मारी गोली

मणिपुर में तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने इंडो-म्यांमार बॉर्डर के पास अपने छह साथियों पर फायरिंग कर खुद को भी गोली मार ली . घटना 24 जनवरी, 2024 की सुबह की है | घटना पर असम राइफल्स ने साफ किया गया कि इस मामले का सूबे में जारी हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है.

Occasional differences at tactical level...': Army's Spear ...

सूत्रों के अनुसार, घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब जवान छुट्टी बिताने के बाद लौटा था. घटना भारत-म्यांमार सीमा के पास दक्षिण मणिपुर में असम राइफल्स बटालियन के अंदर हुई . घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और घायलों को अस्पताल भेजा गया . फायरिंग में इस्तेमाल राइफल को कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुदकुशी करने वाले जवान के मोबाइल को कब्जे में लिया है |

Fabricated attempts to malign image of Assam Rifles, says Army's Spear  Corps - OrissaPOST

मणिपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के करीब तैनात असम राइफल्स बटालियन में असम राइफल्स के एक जवान के हाथों गोलीबारी की घटना हुई है. असम राइफल्स के एक जवान ने अपने सहयोगियों पर गोलीबारी की, जिसमें उनमें से छह घायल हो गए सभी घायल गैर-मणिपुरी हैं | बाद में जवान ने खुद को गोली मार ली| सभी घायलों को आगे के इलाज के लिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related