हैदराबाद; कराची बेकरी के नाम को लेकर विवाद तेज, विरोध में लगे पाकिस्तान विरोधी नारे
हैदराबाद में कराची बेकरी के नाम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शहर के कई हिस्सों में बेकरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी शमशाबाद स्थित कराची बेकरी स्टोर के बाहर जमा हुए थे और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’
- Cockroach Janata Party का दिल्ली के जंतर-मंतर पर जबरदस्त प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग, सोनम वांगचुक भी पहुंचे
- NEET Paper Leak Protest: प्रकाश राज भी उतरे ‘Cockroach Movement’ के समर्थन में, 6 जून को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन
- Japan Mosque Controversy: पाकिस्तानी राजदूत ने किया उद्घाटन, अब गिराए जाने का खतरा! अवैध निर्माण ने खड़ा किया बड़ा विवाद

प्रदर्शनकारियों ने बेकरी के नाम पर आपत्ति जताते हुए स्टोर के साइनबोर्ड को डंडों से तोड़ने की कोशिश की। एक वायरल वीडियो में देखा गया कि स्टोर के नाम को आंशिक रूप से कपड़े से ढक दिया गया है।
विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि ‘कराची’ नाम पाकिस्तान के शहर से जुड़ा है, इसलिए यह नाम भारतीय भावनाओं को ठेस पहुंचाता है और इसे तुरंत बदला जाना चाहिए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बेकरी पर दुश्मन देश के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया।
हालांकि, कराची बेकरी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह एक 100% भारतीय ब्रांड है और उन्हें इस पर गर्व है। बेकरी के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि उनका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है और यह ब्रांड भारत में कई दशकों से संचालित हो रहा है।


