हिंदुत्व से हिंदू धर्म को खतरा’: मणिशंकर अय्यर के बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी ने बताया सनातन का अपमान

Date:

हिंदुत्व से हिंदू धर्म को खतरा’: मणिशंकर अय्यर के बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी ने बताया सनातन का अपमान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कलकत्ता में आयोजित ‘द डिबेट 2026’ कार्यक्रम में हिंदुत्व की तीखी आलोचना करते हुए इसे हिंदू धर्म के लिए खतरा बताया। अय्यर ने हिंदुत्व को एक राजनीतिक विचारधारा करार दिया, जो उनके अनुसार हिंसा और डर को बढ़ावा देती है, जबकि उन्होंने हिंदू धर्म को एक महान और आध्यात्मिक परंपरा बताया।

कलकाता प्रेस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए अय्यर ने कहा, हिंदुत्व 80 फीसदी हिंदुओं को 14 फीसदी मुसलमानों से डरने के लिए कहता है।”

उन्होंने हिंदुत्व से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक बीजेपी नेता द्वारा “अंधी, भूखी आदिवासी लड़की को सिर्फ इसलिए थप्पड़ मारना है क्योंकि वह चर्च में क्रिसमस लंच में शामिल होती है।” अय्यर ने यह भी कहा कि हिंदुत्व शॉपिंग मॉल में जाकर क्रिसमस की सजावट को नुकसान पहुंचाने जैसी मानसिकता को दर्शाता है।

अय्यर के इन बयानों पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी और पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि हिंदुत्व कोई राजनीतिक विचारधारा नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है और इस तरह के बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं।

अय्यर के बयान के बाद हिंदुत्व और सनातन धर्म को लेकर सियासी बहस और तेज हो गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।