गुरुग्राम में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन दीवार ढहने से सात मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की।
👉 यह भी पढ़ें:
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता
- बिहार के भागलपुर में सड़क हादसा, चार गाड़ियों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल
- यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बस ट्रक से टकराई, 16 यात्री घायल
- इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर एक ट्रक ने राह चलते लोगों को कुचला, कई लोगों की मौत, लोगों ने ट्रक में लगाई आग
जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार शाम गुरुग्राम के सिधरावली इलाके में स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में हुआ। सोमवार रात करीब आठ बजे अचानक दीवार गिर गई, जिसके नीचे करीब 12 से 15 मजदूर मलबे में दब गए।
मौके पर मौजूद लोगों और बचाव टीम ने मजदूरों को मलबे से निकालकर भिवाड़ी के एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।
प्रशासन के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा सकती है।


