भागलपुर। भागलपुर में मंगलवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां चार गाड़ियों की टक्कर में 6 की मौत हो गई। चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल जाने के दौरान हुई। इस हादसे में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वह सामने से आ रही ई–रिक्शा से जा भिड़ा। ई–रिक्शा में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की चपेट में एक बस भी आ गई। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोट की सूचना नहीं है। यह हादसा खरिक थाना क्षेत्र के बगड़ी पुल के पास हुआ। हादसे में घायल 15 लोगों को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से 12 लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया, जिसमें से 2 की मौत हो गई है। 10 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता
- गुरुग्राम में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल
- यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बस ट्रक से टकराई, 16 यात्री घायल
- इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर एक ट्रक ने राह चलते लोगों को कुचला, कई लोगों की मौत, लोगों ने ट्रक में लगाई आग



