गुजरात में भूकंप के लगातार झटकों से दहशत, 12 घंटों में 7 बार कांपी जमीन
गुजरात के जेतपुर, धोराजी और उपलेटा पंथक में आज सुबह भूकंप के लगातार झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च ISR के अनुसार, बीते 12 घंटों के भीतर इस क्षेत्र में कुल 7 भूकंपीय झटके दर्ज किए गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- Italy Earthquake Alert: आधी रात को कांपा इटली, 6.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत! क्या बढ़ रहा है बड़ा भूवैज्ञानिक खतरा?
- पहलगाम की खाई बनी काल: गुजरात से घूमने आए दम्पत्ति की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर घायल
ISR के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे पहला झटका गुरुवार रात 8:43 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 रही। इसका केंद्र उपलेटा से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित था। इसके बाद आज तड़के सुबह 6:19 बजे सबसे तेज़ झटका आया, जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गई।
जानकारी के अनुसार, सभी झटकों का केंद्र मुख्य रूप से उपलेटा से 27 से 30 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में रहा। भूकंप की गहराई 6.1 किलोमीटर से 13.6 किलोमीटर के बीच दर्ज की गई।
हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन बार-बार आए झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। पूरे इलाके में भय और सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


