महमूद गजनवी को भारतीय बताकर चारों तरफ से घिरे पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, भाजपा ने साधा निशाना

Date:

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी महमूद गजनवी कोभारतीय लुटेराबताकर भाजपा के निशाने पर गए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसका पूरा ईकोसिस्टम विदेशी हमलावरों को महिमामंडित करता है और हिंदू विरोधी आततायियों का गुणगान करता है।

पार्टी ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेतृत्व और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिंदू मंदिरों को तोड़ने एवं हजारों लोगों की हत्या करने वाले क्रूर हमलावर के बारे में अंसारी के विचारों से सहमत हैं। हामिद अंसारी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि इतिहास की पुस्तकों में महमूद गजनवी समेत जिन लोगों को विदेशी हमलावर और लुटेरों के रूप में दर्शाया गया है, वे असल मेंभारतीय लुटेरेथे। वे बाहर से नहीं आए थे। राजनीतिक रूप से यह कहना आसान है कि उन्होंने यह और वो नष्ट कर दिया, लेकिन वे सभी भारतीय थे।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विदेशी हमलावरों और लुटेरों के प्रति अंसारी का स्नेह उनकीबीमार मानसिकताको दर्शाता है। यह पूरी समस्या तीन एममुगल, मैकाले और मार्क्स का परिणाम है। की बात है कि उपराष्ट्रपति रह चुका व्यक्ति ऐसे बयान देता है, जबकि सच्चाई यह है कि जैसे सभी ब्रिटिश वायसराय ¨कग या क्वीन की ओर से शासन करते थे, वैसे ही सभी मुगल सम्राट बगदाद के खलीफा के प्रतिनिधियों के रूप में शासन करते थे। लुटेरों से खुद को जोड़कर, समाज का एक निश्चित वर्ग अब पूरे भारत को लुटेरों से जोड़ने लगा है। ऐसी निराश मानसिकता से छुटकारा पाने की जरूरत है।

एक्सपर अंसारी की टिप्पणियों का फुटेज साझा करते हुए पार्टी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ”शरजील इमाम और उमर खालिद को युवा कहने के बाद, अब कांग्रेस ईकोसिस्टम हामिद अंसारी गजनवी की तारीफ कर रहे हैं जिसने सोमनाथ मंदिर को नष्ट और अपवित्र किया था। वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का विरोध करते हैं.. वे औरंगजेब और उन लोगों के अपराधों पर पर्दा डालते हैं जिन्होंने ¨हदुओं पर अत्याचार किए। वे भारत और ¨हदुओं से नफरत करते हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...