बेंगलुरु। जेडीएस से निष्कासित पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार दिए गए हैं। बेंगलुरु की विशेष अदालत ने शुक्रवार को उन्हें दोषी करार दिया। कोर्ट ने कहा कि वह शनिवार को रेवन्ना की सजा का ऐलान करेगी। रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं।
उल्लेखनीय है कि रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली एक महिला ने पिछले साल अप्रैल में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने रेवन्ना पर 2021 से बार–बार रेप करने क आरोप लगाया था। महिला ने शिकायत में कहा था कि किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी। इससे पहले 18 जुलाई को मामले की सुनवाई पूरी करने वाली अदालत ने कुछ स्पष्टीकरणों का हवाला देते हुए 30 जुलाई को फैसला टाल दिया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सेंगर की बेटी ने लिखी अमित शाह को चिट्ठी, पीड़िता और उसके परिवार की मांगी सुरक्षा
- रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी सलमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
- दुर्गापुर में एमबीबीएस स्टूडेंट से गैंगरेप के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देर रात बंगाल पुलिस का एक्शन
- आईआईएम कोलकाता रेप केस में नया मोड़, पिता ने किया दुष्कर्म से इनकार, कहा-ऑटो से गिर गई थी बेटी
रेवन्ना पिछले साल दर्ज किए गए चार आपराधिक मामलों में मुख्य आरोपी हैं। ये मामले तब दर्ज किये गए थे, जब रेवन्ना से जुड़े 2,000 से अधिक अश्लील वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इनमें कथित तौर पर कई महिलाओं के यौन शोषण का खुलासा हुआ था। इससे पहले विशेष जनप्रतिनिधि अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना द्वारा उनके खिलाफ दर्ज रेप के मामलों में से एक के संबंध में दायर दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
पूर्व पीएम देवगौड़ा के पोते हैं रेवन्ना
पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के भतीजे हैं। उन पर यौन हिंसा और बलात्कार के चार अलग–अलग मामलों में गंभीर आरोप लगे हैं। 28 अप्रैल से 10 जून 2024 के बीच 4 एफाईआर दर्ज की जा चुकी थीं। ये मामले होलेनरसीपुरा पुलिस स्टेशन, हासन जिले में दर्ज किए गए थे।


