दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एमबीबीएस स्टूडेंट से गैंगरेप के मामले में बंगाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है, जबकि पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की खोज में लगी हुई है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज की दूसरी साल की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। पीड़िता मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि रातभर जंगल में सर्च ऑपरेशन किया गया और मोबाइल नेटवर्क ट्रैकिंग से तीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के कुछ कर्मचारियों और पीड़िता के साथ मौजूद दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार हो रहा है और उसके परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सेंगर की बेटी ने लिखी अमित शाह को चिट्ठी, पीड़िता और उसके परिवार की मांगी सुरक्षा
- रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी सलमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
- पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, जेडीएस ने पहले ही कर दिया था निष्कासित
- आईआईएम कोलकाता रेप केस में नया मोड़, पिता ने किया दुष्कर्म से इनकार, कहा-ऑटो से गिर गई थी बेटी
शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर साधा निशाना
इस घटना पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है। दुर्गापुर की घटना मीडिया में सामने आई है। इसके अलावा जलपाईगुड़ी के जिला राजगंज में एक 13 वर्षीय लड़की, जो एक राजवंशी परिवार की है और सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके साथ भी रेप हुआ। इस मामले में आरोपी दालिम मोहम्मद (61) को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने आरोप लगाया कि यह दो घटनाएं क्यों हुईं– एक एमबीबीएस छात्रा के साथ और दूसरी स्कूल की बच्ची के साथ। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कुछ समुदायों को बढ़ावा दे रही है और रेपिस्ट को बचा रही है।


