हम बंदूक की  नोंक  पर समझौते नहीं करते: पीयूष गोयल

Date:

हम बंदूक की नोंक पर समझौते नहीं करते: पीयूष गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर बातचीत लगातार जारी है और इसमें देश और जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

गोयल ने कहा कि सभी व्यापार वार्ताएं ‘पहले भारत’ की भावना और विकसित भारत 2047 की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही हैं।

भारत-अमेरिका समझौते की प्रगति पर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया, “हमने पहले भी कहा है कि हम बंदूक की नोक पर समझौते नहीं करते। समय सीमा प्रोत्साहन का काम करती है, लेकिन जब तक देशहित और जनहित सुरक्षित न हो, तब तक जल्दबाजी करना उचित नहीं है।”

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका ने इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक इस व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है। दोनों देशों का उद्देश्य वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार वार्ता पर भी चल रही बातचीत

यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ चल रही व्यापार वार्ताओं पर बात करते हुए गोयल ने कहा कि यह तभी आगे बढ़ सकती है जब दोनों पक्ष एक-दूसरे की आवश्यकताओं और चिंताओं के प्रति संवेदनशील हों। उन्होंने यह भी बताया कि यूरोपीय व्यवसायों को कई गैर-टैरिफ बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिन पर बातचीत आवश्यक है।

गोयल ने भरोसा जताया कि सभी व्यापारिक समझौते राष्ट्रहित में और दीर्घकालिक लाभ को ध्यान में रखते हुए ही किए जाएंगे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।