किसी भी स्टूडेंट को फटी हुई शीट नहीं भेजी गई, स्कोर सही;एनटीए
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एक स्टूडेंट के वायरल हुए वीडियो पर बयान जारी किया है एनटीए का कहना है कोई भी फटी हुई ओएमआर आंसर शीट एनटीए की आधिकारिक आईडी से नहीं भेजी गई. आयुषी पटेल नाम की एक छात्रा ने दावा किया कि उन्हें फटी हुई ओएमआर आंसर शीट मिली.
इस पर एनटीए ने कहा, “वायरल होते वीडियो में आयुषी पटेल नाम की स्टूडेंट ने नीट की परीक्षा में गड़बड़ी और फटी हुई ओएमआर शीट मिलने का दावा किया है.

“एनटीए साफ़ करना चाहता है कि एनटीए की आधिकारिक आईडी से कोई भी फटी हुई ओएमआर शीट नहीं भेजी गई. आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक़ ओएमआर शीट सुरक्षित है और स्कोर बिल्कुल सही हैं. कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट से ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने चाहिए.
वायरल होते वीडियो में आयुषी पटेल ने दावा किया कि उन्हें 700 से ज्यादा नंबर आने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें फटी हुई ओएमआर शीट की कॉपी मिली.छात्रा ने आरोप लगाया कि उनकी ओएमआर शीट के साथ गड़बड़ी की गई है.
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET UG 2026 Re-Exam से पहले बड़ा खुलासा! क्या फिर लीक हुआ पेपर? NTA ने जारी की सख्त चेतावनी
- NEET (UG) री-एग्जाम के पेपर लीक होने की खबरों पर सामने आई एनटीए, ऐसे सारे दावों को झुठलाया
- CUET UG 2026 Re-Exam: NTA का बड़ा फैसला! 3,765 छात्रों को मिला दूसरा मौका
- नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर बोले राहुल गांधी-विद्यार्थियों के भविष्य की चोरी में पीएम मोदी साझेदार


