RBI की बड़ी घोषणा: रेपो रेट में कटौती, बैंकों को कड़ा संदेश और शिकायतों पर दो महीने का विशेष अभियान

Date:

RBI की बड़ी घोषणा: रेपो रेट में कटौती, बैंकों को कड़ा संदेश और शिकायतों पर दो महीने का विशेष अभियान

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसलों की घोषणा करते हुए बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को ग्राहकों को सर्वोपरि रखने का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बैंक और NBFCs अपनी नीतियों व कामकाज में ग्राहक सेवाओं को प्राथमिकता दें और शिकायतों की संख्या को कम करें।

संजय मल्होत्रा कौन हैं, जो बने भारतीय रिज़र्व बैंक के 26वें गवर्नर | Who is Sanjay  Malhotra, who became the 26th Governor of Reserve Bank of India

रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती

एमपीसी ने सर्वसम्मति से रेपो रेट 25 आधार अंक घटाकर 5.25% करने का फैसला किया है।
केंद्रीय बैंक ने अपना रुख ‘तटस्थ’ बनाए रखा है, जिससे कर्ज लेने वालों को राहत मिलने की उम्मीद है।

1 जनवरी से दो महीने का ‘विशेष शिकायत निपटान अभियान’

गवर्नर मल्होत्रा ने बताया कि बढ़ती शिकायतों को देखते हुए, आरबीआई लोकपाल में एक महीने से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों को निपटाने के लिए 1 जनवरी से दो महीने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा हाल के दिनों में शिकायतों की संख्या बढ़ी है, जिसके कारण लोकपाल के पास लंबित मामलों में भी इजाफा हुआ है।

ग्राहक सेवा सुधारने के लिए बड़े कदम

गवर्नर ने बताया कि आरबीआई ने हाल में कई प्रमुख कदम उठाए हैं:

  • री-केवाईसी प्रक्रिया में सुधार
  • वित्तीय समावेशन बढ़ाने की पहल
  • ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान
  • ‘सिटिजन चार्टर’ की समीक्षा
  • सभी सेवाओं के आवेदन प्रोसेस को पूरी तरह ऑनलाइन करना

उन्होंने कहा कि 99.8% से ज्यादा आवेदन निर्धारित समय में निपटाए जा रहे हैं।

उपभोक्ता शिकायतों में 13.55% की बढ़ोतरी

आरबीआई की ‘एकीकृत लोकपाल योजना वार्षिक रिपोर्ट (FY 2024-25)’ में बताया गया है कि:

  • इस वित्त वर्ष 13.34 लाख शिकायतें दर्ज हुईं
  • इनमें लोन एवं एडवांस 29.25% के साथ सबसे आगे
  • क्रेडिट कार्ड शिकायतें 20.04% बढ़ीं
  • मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग शिकायतों में 12.74% की कमी
  • कुल शिकायतों में बैंकों की हिस्सेदारी 81.53%, NBFCs की 14.80%

रिपोर्ट में डिजिटल लेनदेन से जुड़े मामलों, लोन/क्रेडिट कार्ड विवादों और बढ़ते साइबर धोखाधड़ी मामलों पर भी चिंता जताई गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।