प्रियंका गांधी वाड्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट की अवमानना को लेकर भाजपा सांसदों का हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारतीय सेना पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिलने के बाद अब उनकी बहन और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?
- विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से भी एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की मिली मंजूरी
- आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: खाना खिलाने वालों की भी तय होगी जिम्मेदारी
- टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को सही ठहराया
- सुप्रीम कोर्ट में बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा-मुझे गिरफ्तार कर जलील करने की जरूरत नहीं

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और वरिष्ठ वकील मनन कुमार मिश्रा ने घोषणा की कि वे प्रियंका गांधी के हालिया बयानों को लेकर अवमानना याचिका दायर करने जा रहे हैं।
मनन मिश्रा ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद प्रियंका गांधी ने जो बयान दिए, वे अदालत की अवमानना के दायरे में आते हैं। उन्होंने कहा प्रियंका गांधी ने मीडिया के सामने कई तरह के बयान देकर अदालत की अवमानना की है। उन्होंने बिना यह समझे कि अदालत का मकसद क्या था, गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए हैं। इसलिए हम उनके खिलाफ अवमानना की याचिका बार और वकीलों की ओर से दायर करने जा रहे हैं। देश की जनता ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस मुद्दे पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट को प्रियंका गांधी के बयान पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। जिस तरह सुप्रीम कोर्ट ने मेरे खिलाफ संज्ञान लिया, उसी तरह उन्हें भी लेना चाहिए…”
यह मामला अब राजनीतिक से अधिक संवैधानिक और न्यायिक मसले का रूप लेता जा रहा है, जिसमें नेताओं की न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर गंभीर बहस छिड़ गई है।



