हरियाणा से जुड़ रहा पेपर लीक का कनेक्शन,
नीट यूजी पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई को अब इसमें हरियाणा के कनेक्शन का शक है। सीबीआई को ऐसे इनपुट मिले हैं, जिससे जांच हरियाणा की तरफ मुड़ गई है। सीबीआई ने पहले से पेपर लीक मामलों में शामिल रहे कुछ आरोपियों और कुछ कोचिंग सेंटर संचालकों को निशाने पर लिया है। फिलहाल सीबीआई दस्तावेज और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। वहीं, कई खुफिया एजेंसी भी इस मामले में जानकारी जुटा रही है। सूत्रों का दावा है कि इस पेपर लीक मामले में हरियाणा के कुछ लोगों की भूमिका है, जल्द इसका खुलासा हो सकता है।
इस मामले में अब तक सीबीआई की टीमें बिहार, झारखंड और गुजराज समेत अन्य राज्यों में छापे डालकर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। जांच एजेंसी को इन लोगों से ऐसे इनपुट मिले हैं, जिससे जांच हरियाणा की तरफ मुड़ गई है। क्योंकि पेपर लीक और दूसरे के स्थान पर पेपर देने के मामले में हरियाणा पहले से बदनाम है। हरियाणा के युवा दूसरे राज्यों के पेपर लीक मामलों में भी शामिल रहे हैं। इनके अलावा, कुछ कोचिंग सेंटर संचालक भी इस प्रकार की गड़बड़ी में पहले पकड़े जा चुके हैं
👉 यह भी पढ़ें:
- Ranchi RSS Office Attack Mystery: दुबई से आया था टास्क? ISI और आतंकी नेटवर्क कनेक्शन के खुलासे से मचा हड़कंप!
- NEET 2026 Re-Exam से पहले बड़ा एक्शन! क्या Paper Leak रोकने के लिए Telegram हुआ Block? केंद्र सरकार का चौंकाने वाला फैसला
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- NEET UG 2026 Re-Exam से पहले बड़ा खुलासा! क्या फिर लीक हुआ पेपर? NTA ने जारी की सख्त चेतावनी
- NEET Paper Leak Protest: प्रकाश राज भी उतरे ‘Cockroach Movement’ के समर्थन में, 6 जून को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन
- नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा: शिक्षिका, डॉक्टर और ब्यूटी पार्लर संचालिका तक पहुंची जांच



