नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव को दिल्ली में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है। इसके तहत उन्होंने गुरुवार को हुई एक सभा में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को झूठेलाल तक कह डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री कुंभ में स्वच्छ गंगा में डुबकी लगाते नजर आए लेकिन क्या केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएंगे जिन्होंने यमुना को साफ स्वच्छ करने का दावा किया था।
सीएम ने कहा कि पूरे देश में किसी मुख्यमंत्री के पद पर रहते जेल जाने का उदाहरण नहीं है लेकिन कुर्सी के लालच में केजरीवाल ने जेल में रहकर कई महीने सरकार चलाई। उन्होंने लाखों मतदाताओं और पूरी दिल्ली की इज्जत खराब करने का काम किया। मुख्यमंत्री यादव ने श्रीकृष्ण और शिशुपाल की कथा सुनाते हुए कहा कि जिस प्रकार कृष्ण ने उंगली उठाकर सुदर्शन चक्र चलाकर शिशुपाल का वध किया था। उसी प्रकार आप लोग भी वोटिंग के दिन अपनी उंगली से ईवीएम का बटन दबाकर केजरीवाल को सत्ता से हटाने का काम करें।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?
- Ram Mandir Donation Row: संजय राउत का BJP पर बड़ा हमला, ‘महमूद गजनवी जैसी लूट’ वाले बयान से गरमाई राजनीति
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
आप और कांग्रेस की वजह से दिल्ली में ग्रहण
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तुलना राहु–केतू से करते हुए कहा कि इनकी वजह से दिल्ली में ग्रहण लगा हुआ है। ये दोनों एक ही थैली के चट्टे–बट्टे हैं अब इन दोनों से पीछा छुड़ाना है। दिल्ली का सत्यानाश करने का काम इन दोनों दलों ने किया है । जनसभा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में देश का मान–सम्मान बढ़ाया।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी संभाला था मोर्चा
सीएम डॉ.मोहन यादव को भाजपा ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव में भी जिम्मेदारी दी थी। हरियाणा की पांच सीटों पर प्रचार किया था, जिनमें से चार पर भाजपा को जीत मिली थी। इसी तरह जम्मू में जिस सीट पर प्रचार किया उसपर भी भाजपा प्रत्याशी को सफलता मिली थी।



