दिल्ली के साध नगर में भीषण आग: एक ही परिवार के 9 लोग इमारत में फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली के साध नगर इलाके में बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद एक ही परिवार के नौ लोग बिल्डिंग के अंदर फंस गए, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर Sonam Wangchuk का अनशन जारी, Delhi Police पर गंभीर आरोप, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग तेज
- CJP के मंच से सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
- Delhi Fire News: कालकाजी के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 3 LPG सिलेंडर धमाके से फटे! मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बची बुजुर्ग महिला
- Delhi Fire Tragedy: आधी रात 5 मंजिला इमारत बनी मौत का जाल, धुएं में घुटी 3 लोगों की सांसें; कई जिंदगी मौत से जूझ रही
- Delhi Fire : दिल्ली के होटल में आखिर कैसे लगी थी आग, गिरफ्तार शेफ ने किया बड़ा खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और एंबुलेंस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के साथ-साथ अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग बिल्डिंग के एक हिस्से में लगी, जिसके बाद धुआं तेजी से पूरे परिसर में फैल गया और परिवार के सदस्य अंदर ही फंस गए।
मौके पर मौजूद बचाव दल लगातार लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जबकि अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।



