मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया इजराइल के लिए भर्ती किए जा रहे भारतीय श्रमिकों का  मुद्दा .

Date:

मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया इजराइल के लिए भर्ती किए जा रहे भारतीय श्रमिकों का मुद्दा .

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इजराइल के लिए भर्ती किए जा रहे भारतीय श्रमिकों के मुद्दों को उठाया है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच मोदी सरकार की नेशनल स्किल डेवलपमेंट कोऑपरेशन इजराइल में लगभग 15,000 भारतीय श्रमिकों की भर्ती में जुटी है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया बेरोजगारी का मुद्दा, भाजपा ने  किया पलटवार - Punjab Kesari

उन्होंने लिखा इससे पहले कई भारतीय युवाओं को रूस-यूक्रेन युद्ध में जाने के लिए संदिग्ध एजेंटों ने धोखा दिया था और कई युवाओं को अपनी जान भी गंवानी पड़ी.

उन्होंने कहा यह मोदी सरकार की युवा विरोधी नीतियों के कारण पैदा हुई बेलगाम बेरोजगारी का नतीजा है.

मल्लिकार्जन खड़गे ने लिखा है, ये तथ्य कि अनस्किल्ड, सेमी स्किल्ड और शिक्षित युवा अपनी जान जोखिम में डालकर युद्धग्रस्त क्षेत्रों में तथाकथित उच्च वेतन पर काम करने के लिए तैयार हैं. यह बताता है कि नौकरियों पर प्रधानमंत्री के बड़े-बड़े दावे उनकी विफलताओं को छिपा नहीं सकते.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए

विभिन्न परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी को लेकर पूरे देश में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान को हटाने की मांग उठ रही है। युवाओं की कॉकरोच जनता पार्टी भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में युवा जुटे हैं और सरकार से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।