जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने संभाला भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश का पद

Date:

जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने संभाला भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश का पद

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के 52वें प्रधान न्यायाधीश (CJI) के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। उन्होंने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लिया, जो एक दिन पहले सेवानिवृत्त हुए थे।

Chief Justice Of India: भारत को मिला नया CJI...जस्टिस भूषण गवई बनेंगे 52वें  मुख्य न्यायाधीश, आज ग्रहण करेंगे पदभार

जस्टिस गवई की नियुक्ति की अधिसूचना कानून मंत्रालय ने 30 अप्रैल को जारी की थी। इससे पहले, 16 अप्रैल को तत्कालीन सीजेआई संजीव खन्ना ने परंपरा के अनुसार वरिष्ठता के आधार पर जस्टिस गवई के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी।

जस्टिस गवई का कार्यकाल छह महीने का होगा और वे 23 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे। परंपरानुसार, भारत के प्रधान न्यायाधीश अपने उत्तराधिकारी के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश के नाम की सिफारिश करते हैं। वरिष्ठता के क्रम में सबसे आगे होने के कारण जस्टिस गवई का नाम चुना गया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related