किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाने के लिए निर्यात को बढ़ा रही है.अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, किसान हित सर्वोपरि रखते हुए मोदी सरकार ने तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं.

मोदी सरकार ने प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य हटाने और निर्यात शुल्क को 40% से 20% करने का निर्णय लिया है. इससे प्याज का निर्यात बढ़ेगा, जिससे प्याज उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि होगी.
सरकार ने बासमती चावल पर भी न्यूनतम निर्यात मूल्य समाप्त करने का निर्णय लिया है, जिससे बासमती चावल के उत्पादक किसान इनका निर्यात करके अधिक मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे. सरकार ने कच्चे पाम, सोया और सूरजमुखी तेलों के आयात में ड्यूटी को 12.5% से 32.5% बढ़ाने व इनके रिफाइंड तेलों पर ड्यूटी को 13.75% से 35.75% करने का निर्णय लिया है. इससे भारत के सोयाबीन के किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: 14 लाख किसानों का 50 हजार तक का फसल लोन माफ
- ईरान का बड़ा ऐलान: अहम समुद्री रास्तों पर नियंत्रण बढ़ाने की तैयारी, अमेरिका को चेतावनी
- बिहार राजनीति पर बड़ा संकेत: नीतीश के नेतृत्व में ही होंगे सभी फैसले — भाजपा का स्पष्ट संदेश
- मध्य पूर्व पर भारत की सक्रिय कूटनीति: एस जयशंकर ने ईरान, यूएई और कतर के नेताओं से की अहम बातचीत


