दिल्ली के द्वारका में फ्लैट में लगी आग, बचने के लिए सातवीं मंजिल से कूदे पिता और दो बच्चों की मौत

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका स्थित एक अपार्टमेंट में मंगलवार को एक फ्लैट में आग लग गई। इस घटना में एक पिता और दो बच्चों की मौत हो गई है। इन तीनों ने बचने के लिए सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी।

Fire havoc in Dwarka Sector 13 Huge fire breaks out on the seventh floor of  Shabd Apartment दिल्ली के द्वारका में बड़ा हादसा, बिल्डिंग के 7वें फ्लोर पर लगी  भीषण आग, तीन

बताया जाता है कि ये हादसा द्वारका सेक्टर 13, सबद सोसाइटी एमआरवी स्कूल के पास बिल्डिंग में हुआप्राप्त जानकारी के अनुसार एक लड़का और एक लड़की, दोनों की उम्र 10 साल खुद को बचाने के लिए बालकनी से कूद गए, जिन्हें आकाश अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उनके पिता यश यादव उम्र 35 साल भी बालकनी से कूद गए, जिन्हें भी आईजीआई अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वह फ्लैक्स बोर्ड के व्यवसाय से जुड़े थे। यश यादव की पत्नी और बड़ा बेटा आग से बच गए और जीवित हैं। उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए आईजीआई अस्पताल भेजा गया है। सोसाइटी के सभी निवासियों को बाहर निकाल लिया गया है और बिजली और पीएनजी कनेक्शन जैसी सभी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। संरचनात्मक स्थिरता का आकलन करने के लिए डीडीए तथा एमसीडी को सूचित कर दिया गया है। परिवार की सहायता के लिए आकाश तथा आईजीआई अस्पताल दोनों में टीमें तैनात की गई हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर 8 फायर टेंडरों को रवाना कर दिया था। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गए।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति

इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक सोमवार को दिल्ली में स्थित संविधान क्लब में हुई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक के 24 दल इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के खत्म होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस बैठक में सभी दलों ने पांच मुद्दों पर एक सहमति बनाई है।