शराब घोटाले में केजरीवाल को ईडी का सातवां समन
ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए सातवां समन भेज दिया है। केजरीवाल को इससे पहले ईडी छह समन भेज चुकी है, लेकिन दिल्ली सीएम किसी ना किसी वजह से ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। अब सातवां समन जारी होने से अरविंद केजरीवाल की मुश्किल बढ़ सकती है। दिल्ली शराब घोटाले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं और इसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। इससे पहले बीती 14 फरवरी को भी ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन केजरीवाल छठे समन पर भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। इससे पहले बीती साल 2 नवंबर, 21 दिसंबर और इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी और 2 फरवरी को भी ईडी केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन जारी कर चुकी थी।

छठा समन जारी होने पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ‘हम कानून के मुताबिक जवाब दे रहे हैं और ईडी को नया समन जारी करने से पहले कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। दिल्ली की कोर्ट ने केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होने से छूट दे दी थी। वहीं ईडी का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल जानबूझकर समन का पालन नहीं कर रहे हैं और लगातार बचकाने कारण बता रहे हैं। ईडी ने कहा कि अगर उच्च पद पर बैठे लोग भी इस तरह से कानून का उल्लंघन करेंगे तो इससे आम आदमी के बीच गलत संदेश जाएगा।

👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर के शराब घोटाले में ईडी का एक्शन, इंदौर, मंदसौर और खरगोन में 70 करोड़ रुपए की 28 से अधिक संपत्तियां जब्त
- आंध्र प्रदेश के शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल, पूर्व सीएम रेड्डी द्वारा हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेने की बात आई सामने
- आंध्र प्रदेश के शराब घोटाले में चार्जशीट दाखिल, पूर्व सीएम रेड्डी द्वारा हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेने की बात आई सामने
- शराब घोटाला; CBI ने केजरीवाल व अन्य आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर किया आरोप पत्र,


