सीएम केजरीवाल को सीबीआई ने किया गिरफ्तार,
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने औपचारिक रूप से गिरफ़्तार कर लिया है.कथित शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने मंगलवार रात केजरीवाल से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी. पूछताछ के बाद सीबीआई ने बयान दर्ज किया था और बुधवार सुबह केजरीवाल को राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची.राउज़ एवेन्यू कोर्ट में जज अमिताभ रावत ने केजरीवाल के मामले की सुनवाई की.
सीबीआई ने सुनवाई के बाद कोर्ट में ही केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लिया. सीबीआई कोर्ट से केजरीवाल को रिमांड पर लेने की मांग भी करने वाली है.बुधवार सुबह सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की ज़मानत अर्ज़ी पर सुनवाई भी होनी थी लेकिन इससे पहले ही सीबीआई ने तिहाड़ जेल में उन्हें हिरासत में ले लिया.अरविंद केजरीवाल ने इसके बाद सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली और ये कहा कि वो फिर से याचिका दायर करेंगे.
अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, हर रोज़ हमारे साथ कुछ न कुछ हो रहा है. 2022 के एक नोटिस और पूछताछ के मामले में सीबीआई ने कल गिरफ़्तारी की है.सिंघवी ने ये भी कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश कल ही आया था जिसमें कई कमियां थीं.उन्होंने कहा कि इन सबके लिए एक नई खास चुनौती तैयार करनी होगी. इसके बाद ही उन्होंने अपनी याचिका वापस लेने और नई याचिका दायर करने के लिए इजाज़त मांगी.कोर्ट ने याचिका वापस लेने के लिए अनुमति दे दी है.
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम मोहन यादव की संपत्तियों को लेकर फैलाई जा रही भ्रम की स्थिति, कृषि भूमि में नहीं हुई है कोई वृद्धि
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- नीट यूजी पेपर लीक में सीबीआई को मिली बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड पी.वी. कुलकर्णी पुणे से गिरफ्तार
- तमिलनाडु में अवैध मतदान का बड़ा खुलासा, विदेश भागने से पहले 17 विदेशी नागरिक गिरफ्तार



