दिल्ली विधानसभा के लिए भाजपा की पहली सूची जारी, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा और सीएम आतिशी के सामने होंगे रमेश विधुड़ी

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। 29 उम्मीदवारों की इस सूची में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा और सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश विधुड़ी को टिकट दिया गया है। पहली सूची में दूसरे दलों से बगावत कर भाजपा में आए नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा की पहली सूची में आप से बगावत कर के पार्टी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। आदर्श नगर से राज कुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, बिजवासन से कैलाश गहलोत, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, गांधीनगर से अरविन्दर सिंह लवली, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डनसे मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी तरह आदर्श नगर से राजुमार भाटिया, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई डाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी (अजा) से राजकुमार चौहान, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह मारवाह, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज सीट से रवींद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, सीमापुरी (अजा) से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को मैदान में उतारा गया है।

दूसरे दलों के बागियों को भी टिकट

दूसरे दलों से बागी बनकर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को भी पार्टी चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे नेताओं में करतार सिंह तंवर, राजकुमार चौहान, कैलाश गहलोत और अरविंदर सिंह लवली के नाम हैं। 29 उम्मीदवारों की सूची में दो महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। शालीमार बाग से रेखा गुप्ता तो सीमापुरी एससी सीट से कुमारी रिंकू को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।