भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने एक्स पर बदला स्टेटस जोड़ा ‘मोदी का परिवार’

Date:

भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने एक्स पर बदला स्टेटस जोड़ा ‘मोदी का परिवार’

जिन नेताओं ने ‘मोदी का परिवार’ नाम में जोड़ा है, उनमें अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू, शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा शामिल हैं.

पीएम ने ऐसा क्या कह दिया कि बीजेपी नेता बदलने लगे अपना X बायो, तस्वीरों में  देखें कौन-कौन हैं शामिल-pm modi mera bharat mera pariwar remark bjp leaders  started modi ka parivar

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना की एक रैली में कहा, देश के कोटि-कोटि लोग मुझे अपना मानते हैं. अपने परिवार के सदस्य की तरह मुझे प्यार करते हैं. इसलिए मैं कहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी.. यही मेरा परिवार है. ये नौजवान यही मेरा परिवार है. आज देश की करोड़ों बेटियां माता-बहनें यह मोदी का परिवार है. मोदी बोले, आज देश का हर गरीब मेरा परिवार है. आज देश के कोटि कोटि बुजुर्ग मोदी का परिवार है. जिसका कोई नहीं है वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है. मेरा भारत मेरा परिवार है.

लालू के बयान पर घमासान! बीजेपी नेताओं ने 'X' पर बदला बायो, लिखा- 'मोदी का  परिवार' | Jansatta

इससे पहले लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन की रैली में एक दिन पहले पीएम मोदी पर निशाना साधा था. लालू यादव ने कहा था, मोदी कोई चीज है क्या. ये नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहा है. तुम बताओ न कि तुमको कोई संतान नहीं हुआ. बताओ. ज्यादा संतान होने वाले लोगों को बोलता कि परिवारवाद है. परिवार के लिए लोग लड़ रहे हैं. तुम्हारे पास परिवार नहीं है. तुम हिंदू भी नहीं हो. तुम्हारी माता जी का जब देहांत हो गया तो हर हिंदू अपनी मां के लिए शोक में केश दाढ़ी छिलवाता है. क्यों नहीं छिलवाया? बताओ

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीआईडी के घर पहुंचने पर भड़के टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, कहा-तुम चाहे मेरा गला काट दो, मुझे झुकाने के लिए 7 जन्म लेने होंगे

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद टीएमसी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। शनिवार को सीआईडी की टीम टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पर पहुंची थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा गला काट दो या जो चाहो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं कोई गद्दार नहीं हूं