सीएए पर रोक;याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के नियमों पर रोक की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने को तैयार हो गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने बताया है कि अब इस मामले पर मंगलवार यानी 19 मार्च को सुनवाई की जाएगी. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ के सामने उपस्थित हुए. सिब्बल ने कोर्ट से इस मामले की तत्काल सुनवाई करने की अपील की.
👉 यह भी पढ़ें:
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?
- विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से भी एशियन गेम्स के ट्रायल में शामिल होने की मिली मंजूरी
- आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: खाना खिलाने वालों की भी तय होगी जिम्मेदारी
- टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को सही ठहराया
- सुप्रीम कोर्ट में बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा-मुझे गिरफ्तार कर जलील करने की जरूरत नहीं
उन्होंने कहा, सीएए को 2019 में पारित किया गया था. उस समय कोई नियम नहीं थे. इसलिए इस अदालत ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. लेकिन अब उन्होंने नियम नोटिफाई कर दिए हैं. अगर एक बार नागरिकता दे दी गई, तो उसे पलटना असंभव होगा.



