पराली पर आतिशी ने केंद्र सरकार को घेरा
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और उसको रोकने के सारे प्रयास नाकाम होने के बाद अब एक बार फिर पराली का मुद्दा गरमाया है पराली पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है सोमवार को उन्होंने कहा कि देश भर में पराली जलाई जा रही है .आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा, देशभर में पराली जलाई जा रही है. पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान हर जगह पराली जलाई जा रही है. लेकिन केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है
केंद्र सरकार ने उत्तर भारत को मेडिकल इमरजेंसी में धकेल दिया है. चाहे दिल्ली हो, चंडीगढ़, जयपुर, बीकानेर, भोपाल, पटना या लखनऊ हो. एक्यूआई बहुत खराब,गंभीर श्रेणी में बना हुआ है.उन्होंने पंजाब सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में सिर्फ पंजाब ने पराली जलाने की घटनाओं को कम किया है. पंजाब सरकार ने दिखा दिया है कि समस्या का समाधान हो सकता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- फ्लाइट लेट या रद्द होने पर मिलेगा खाना और रिफंड , केंद्र सरकार ने विमानन कंपनियों को दिए सख्त निर्देश
- छठ का जिक्र कर राहुल गांधी ने किया केंद्र सरकार पर हमला, कहा-छतों तक लटके हैं लोग, 12,000 स्पेशल ट्रेनें कहां हैं?
- महाराष्ट्र ;इस्लामपुर अब ‘ईश्वरपुर’ — केंद्र सरकार और सर्वे ऑफ इंडिया की मंजूरी
- वायनाड भूस्खलन पीड़ितों का कर्ज माफ न करने पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना की
- ओसीआई कार्ड नियमों में केंद्र सरकार का बड़ा बदलाव
- बिहार में इंडिया गठबंधन का चक्काजाम: विपक्ष ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा



