बिहार में इंडिया गठबंधन का चक्काजाम: विपक्ष ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा
बिहार में बुधवार को इंडिया गठबंधन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में व्यापक चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। राज्यभर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, वाम दल, और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
👉 यह भी पढ़ें:
- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार के बाद INDIA गठबंधन में घमासान! RJD ने कांग्रेस को दी खुली चेतावनी, क्या बढ़ने वाली है दरार?
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना
- इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति
- इंडिया गठबंधन की बैठक कल, कांग्रेस से नाराज कई पार्टियां नहीं हो रही हैं शामिल
सुबह से ही दरभंगा, भोजपुर और जहानाबाद जैसे जिलों में विपक्षी कार्यकर्ताओं ने ट्रेनों को रोक दिया। दरभंगा में तो प्रदर्शनकारियों ने नमो भारत ट्रेन पर चढ़कर विरोध जताया। पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर, गया सहित कई जिलों में सड़कों पर टायर जलाकर चक्का जाम किया गया।

पटना जिले के मनेर और बिहटा में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को अवरुद्ध कर दिया। राजद और भाकपा माले नेताओं ने महिनावा में सड़क पर जाम लगाकर केंद्र सरकार के “काले नियमों” को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। सड़क जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
दरभंगा जंक्शन पर भी राजद कार्यकर्ताओं ने नमो भारत ट्रेन को रोकते हुए चुनाव आयोग से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को तत्काल रोकने की मांग की।



