अरविंद केजरीवाल का दावा: प्रवेश वर्मा होंगे बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

Date:

अरविंद केजरीवाल का दावा: प्रवेश वर्मा होंगे बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह दावा किया और साथ ही प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए।

केजरीवाल के आरोप

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा चुनाव में वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखाये लोग हर वोटर को 1100 रुपए दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना। यह मदद नहीं, खुलेआम वोट खरीदने की कोशिश है।उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रवेश वर्मा के घर जाकर उनसे पैसे लें, लेकिन वोट के लिए लालच में न आएं।उन्होंने बीजेपी पर चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा ये लोग चुनाव नहीं लड़ते, बस बेईमानी करते हैं। इस बार दिल्ली के चुनाव में इनकी हर करतूत देश के सामने लाएंगे।

आतिशी का आरोप

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया कि वे अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में वोटर कार्ड देखकर पैसे बांट रहे हैं। उनका कहना था कि वर्मा ने झुग्गियों में रहने वाली महिलाओं को बुलाकर उन्हें ₹1100 दिए।

प्रवेश वर्मा की सफाई

आरोपों के जवाब में प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने कुछ जरूरतमंद महिलाओं की मदद की है, जिनके पास पेंशन या राशन कार्ड नहीं है। उन्होंने अपनी संस्था के जरिए महिलाओं को हर महीने सहायता प्रदान करने की बात कही। वर्मा ने आप के आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया।

राजनीतिक माहौल

यह बयानबाजी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल को गर्म कर रही है। अरविंद केजरीवाल और आतिशी के आरोपों के बाद प्रवेश वर्मा और बीजेपी ने पलटवार किया है। चुनावी मुकाबला अब न सिर्फ विकास के मुद्दों बल्कि व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।