पुष्पा-2: द रूल’ स्क्रीनिंग हादसा: पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये की सहायता
फिल्म ‘पुष्पा-2: द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला और उनके घायल बेटे की मदद के लिए 2 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है। यह घोषणा अल्लू अर्जुन के पिता और फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद ने की है, जिन्होंने घटना के बाद घायल बच्चे से अस्पताल में मुलाकात की।

अल्लू अरविंद ने कहा, “हमें डॉक्टरों से यह जानकर राहत मिली कि बच्चा ठीक हो रहा है। हम चाहते हैं कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटे।”
उन्होंने बताया कि सहायता राशि में एक करोड़ रुपये अल्लू अर्जुन ने दिए हैं, जबकि 50 लाख रुपये फिल्म के तीन निर्माताओं और 50 लाख निर्देशक की ओर से दिए गए हैं।
यह हादसा ‘पुष्पा-2: द रूल’ की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ, जिसमें भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में भी बितानी पड़ी थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शव लेकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल


