अरविंद केजीवाल ने बंगले पर खर्च किए 29 करोड़, भाजपा ने आरटीआई के हवाले से लगाया आरोप

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल का बंगला एक प्रमुख चुनावी मुद्दा था। लगभग हर सभा में भाजपा नेताओं ने इसको लेकर केजरीवाल पर हमले किए थे। अब दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार 5 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल के पुराने सरकारी बंगले 6, फ्लैगस्टाफ रोड के रखरखाव पर 2015 से 2022 के बीच 8 साल में 29 करोड़ 56 लाख 35 हजार 74 रुपये खर्च हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह राजसी जीवनशैली का सबूत है या भ्रष्टाचार का खेल ?

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आरटीआई के जवाब से खुलासा हुआ है कि 31 मार्च 2015 से 27 दिसंबर 2022 तक केजरीवाल के बंगले पर सामान्य टूटफूट, सीवर, बिजली और बढ़ई से जुड़े कार्यों पर औसतन हर साल 3 करोड़ 69 लाख 54 हजार 384 रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली में 3-4 करोड़ में 250-300 गज का शानदार बंगला बन जाता है, वहां एक सरकारी बंगले का सालाना रखरखाव खर्च 3.69 करोड़ होना हैरान करने वाला है।

👉 यह भी पढ़ें:

भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि सादगी का ढोंग करने वाले केजरीवाल की पांच सितारा जिंदगी पहले 52 करोड़ के शीशमहल से बेनकाब हुई थी और अब यह नया सबूत उनके भ्रष्टाचार को उजागर करता है। सचदेवा ने बताया कि यह जानकारी एक महाराष्ट्र के नागरिक द्वारा दायर आरटीआई से मिली, जिसका जवाब केजरीवाल सरकार ने 29 दिसंबर 2023 को दिया था। इस जवाब को आवेदक ने बीजेपी को भेजा, जिसे आज मीडिया के सामने पेश किया गया।

हर महीने 31 लाख रुपए खर्च हुए

सचदेवा ने केजरीवाल से सवाल किया कि दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि आपके बंगले में ऐसी क्या कमी थी कि इसके रखरखाव पर हर महीने करीब 31 लाख रुपये खर्च होते थे? आप आजकल खाली हैं, मीडिया से भी दूर हैं, तो सामने आएं और जवाब दें। उन्होंने आरोप लगाया कि इतना भारीभरकम खर्च या तो केजरीवाल की राजसी जीवनशैली को दर्शाता है या फिर सरकारी कामों में भ्रष्टाचार की बू आती है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Vaibhav Suryavanshi : आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर सुनील गावस्कर की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा-बिना देरी इंग्लैंड में डेब्यू कराओ

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की बुरी तरह हार के बाद पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विशेषकर वैभव सूर्यवंशी के नहीं खिलाए जाने पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। अब भारत के महान क्रिकेटर सुनली गावस्कर ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को होने वाले पहले टी20 में वैभव का डेब्यू करवाया जाए।