मालदीव की मदद के बाद, श्रीलंका-यूएई संग भी दोस्ती निभाएगा भारत
भारत की पहचान मुश्किल वक्त में पड़ोसियों की मदद करने वाले देश के तौर पर रही है. ऐसा हमेशा ही देखने को मिला है, फिर भले ही किसी मुल्क से दगाबाजी ही क्यों न मिल जाए. यही वजह है कि भारत ने मालदीव को जरूरी चीजों की सप्लाई का भरोसा दिया है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि अब वह दो पड़ोसी मुल्कों की मदद करने भी जा रहा है. इसमें से एक देश श्रीलंका है, जबकि दूसरा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) है.
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने पड़ोसी प्रथम नीति पर काम करते हुए पहले मालदीव की मदद की है. अब श्रीलंका और यूएई को भी मदद भेजने की बारी है. भारत अब श्रीलंका को हजारों मीट्रिक टन प्याज की आपूर्ति करने की योजना बना रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, भारत ने 3 अप्रैल को अपने दोस्त यूएई को भी अपने कोटे से अतिरिक्त 10,000 टन प्याज की आपूर्ति की अनुमति दी. भारत ने हमेशा ही यूएई को प्राथमिकता दी है.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत और श्रीलंका ने ईरानी युद्धपोतों को दी शरण, समुद्र में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा कदम
- अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर श्रीलंका में किया हमला, 180 लोग थे सवार, 87 से ज्यादा के शव मिले
- महिला टी20 में भारत की शानदार शुरुआत: श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जेमिमा रॉड्रिग्स चमकीं
- शर्मनाक! श्रीलंका को ‘मदद’ के नाम पर पाकिस्तान ने भेजा एक्सपायर्ड सामान — भारत पर देरी का झूठा आरोप भी फैलाया
- चक्रवात ‘दित्वाह’ का तांडव: श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 330 से ज़्यादा मौतें, देश में आपातकाल घोषित
- श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन का कहर: 56 की मौत, 21 लापता; चक्रवात ‘दित्वाह’ से बढ़ी चिंता



