आप बनाम कांग्रेस: इंडिया गठबंधन में दरार, सियासी घमासान तेज

Date:

आप बनाम कांग्रेस: इंडिया गठबंधन में दरार, सियासी घमासान तेज

विधानसभा चुनाव करीब आते ही राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सहयोगी दल कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें बेईमान नेताओं की सूची में शामिल कर लिया है। आप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें राहुल गांधी, संदीप दीक्षित और अजय माकन को बेईमान बताया गया है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं। पोस्टर का संदेश है, “केजरीवाल की ईमानदारी सभी बेईमानों पर भारी पड़ेगी।”

आप कांग्रेस का गठबंधन,गुजरात में दोस्ती, पंजाब में लड़ाई, AAP-काग्रेस में  यह कैसा गठबंधन है? - lok sabha election 2024 friends in gujarat enemy in  punjab what kind of alliance ...

इस सियासी कदम के बाद इंडिया गठबंधन के दोनों घटक दलों के बीच तनाव बढ़ गया है। कांग्रेस की ओर से पलटवार करते हुए कालकाजी से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल में हिम्मत है तो उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि वह इंडिया गठबंधन छोड़ रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आप को भाजपा की “बी टीम” करार दिया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।