दिल्ली में लाल किले के पास कार में ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक कार में ब्लास्ट हो गया। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 3 से 4 वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

बताया जाता है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। लाजपत राय मार्केट में धमाके से आग लग गई। आग लगने से नुकसान हुआ। लाल जैन मंदिर को भी नुकसान पहुंचा। मंदिर के शीशे टूट गए। आसपास की दुकानों के शीशे भी टूट गए। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है। जब ये धमाका हुआ उस वक्त ये एरिया भीड़ से भरा हुआ होता है क्योंकि ठीक सामने ही चांदनी चौक का एरिया है।

Hero Image

10 लोगों की मौत, कई घायल
बताया जाता है कि इस धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार धमाका एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास खड़ी तीन गाड़ियों में आग लग गई और इलाके में भगदड़ मच गई। फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर मौजूद हैं और इलाके की गहन जांच कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।