पहलगाम हमले पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-ऐसा जवाब दिया जाएगा कि दुनिया देखेगी

Date:

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ ही समय में जोरदार जवाब मिलेगा। ऐसा जवाब दिया जाएगा कि दुनिया देखेगी। किसी भी सूरत में हम डरने वाले नहीं हैं। भारत को डराया नहीं जा सकता है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

राजनाथ ने कहा कि हम साजिश करने वालों की तह तक जाएंगे। हमले के जिम्मेदार लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आतंक के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। किसी भी सूरत में हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ देश एकजुट है।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय में अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सीडीएस अनिल चौहान और एनएसए अजित डोभाल भी शामिल हुए। इनके अलावा बैठक में थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना चीफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। बैठक में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की प्रतिक्रिया पर चर्चा हुई। बैठक में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के हालात पर भी बात हुई और रक्षा मंत्री ने सुरक्षा इंतजाम कड़े करने के निर्देश दिए। जिस जगह हमला हुआ, उसके आसपास भी सैनिकों की तैनाती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ा जा सके। बुधवार शाम छह बजे सुरक्षा मामलों की केंद्रीय समिति की बैठक होनी है। रक्षा मंत्री की बैठक में सीसीएस की बैठक को लेकर भी चर्चा हुई।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।