मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी, वापस लौटाना पड़ा

Date:

मुंबई। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी मिलने से अफरातफरी मच गई। इसके बाद विमान को वापस मुंबई में बुलाया गया। विमान में 320 से अधिक लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित मुंबई में उतारा गया।

एअर इंडिया ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा है कि आज 10 मार्च को मुंबईन्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान एआई 119 में संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुंबई ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि विमान में बम रखे होने की सूचना मिली थी और इस बाबत विमान के शौचालय में एक पत्र मिला। बोइंग 777-300 ईआर विमान में चालक दल के 19 सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे। एयरलाइन के अनुसार विमान सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा। बयान में कहा गया, विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है और एअर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। उड़ान का समय बदलकर 11 मार्च सुबह पांच बजे कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों को होटल में आवास, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है। इससे पहले एयर इंडिया की शिकागोदिल्ली हवाई सेवा को तकनीकी खराबी के चलते वापस शिकागो लौटना पड़ा था। एयर इंडिया के विमान ने गुरुवार को अमेरिका के शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 10 घंटे बाद विमान को वापस शिकागो लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।