बिहार के बाहुबली अनंत सिंह के चुनाव क्षेत्र में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से गरमाई सियासत, तेजस्वी ने साधा सरकार पर निशाना

Date:

पटना। बिहार के बाहुबली नेता और जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के चुनाव क्षेत्र मोकामा में जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से सियासत गरमा गई है। तेजस्वी यादव ने जहां प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है, वहीं अन्य दल भी जदयू और भाजपा को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ, अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह पर आरोप लगाया है।

इस घटना पर अनंत सिंह ने कहा कि हम लोग टाल क्षेत्र में वोट मांग रहे थे। रास्ते में देखे कि एकआध सौ गाड़ियां खड़ी हैं। हमको लगा कि वो लोग भी वोट मांग रहा है, तो हम लोग आए तो उसके बाद वो लोग मुर्दाबादमुर्दाबाद करने लगे। इसके बाद मैंने अपने लोगों से कहा कि कोई कुछ मत बोलो। 30 गाड़ी हम आगे बढ़ गए, 10 गाड़ी पीछे रह गई तो उसको तोड़नाफोड़ना शुरू कर दिया गया। इसके बाद ये हुआ है।

अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह पर लगाया आरोप

अनंत सिंह ने कहा कि सूरजभान सिंह का यही मन था कि किसी तरह लड़ाईझगड़ा हो जाए तो वोट में कुछ इधरउधर हो जाएगा। सूरजभान सिंह का ये खेला है। दुलारचंद को रखा था, दिन भर गाली दिलवाना। सबसे पहले दुलारचंद ने ही हाथ छोड़ा था।

सूरजभान की पत्नी को राजद ने दिया है टिकट

मोकामा विधानसभा सीट से राजद ने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया है। सूरजभान सिंह भी बाहुबली हैं। मोकामा से जन सुराज ने पीयूष प्रियदर्शी को उम्मीदवार बनाया है। दुलारचंद यादव रिश्ते में पीयूष के चाचा लगते थे। दुलारचंद यादव लगातार जन सुराज के लिए वोट मांग रहे थे। इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई। दुलारचंद यादव कभी लालू यादव के करीबी हुआ करते थे।

तेजस्वी ने केंद्रराज्य सरकार पर लगाया आरोप

विपक्ष के नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने इस हत्या को लेकर सीधे तौर पर राज्य और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र और चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए, फिर भी बिहार में आचार संहिता लागू होने के बावजूद लोग खुलेआम बंदूकगोली लेकर घूम रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी रैलियों में 30 साल पहले के बिहार यानी जंगलराज की बात करते हैं, लेकिन उन्हें देखना चाहिए कि आज 30 मिनट पहले क्या हुआ। तेजस्वी ने बताया कि मोकामा की घटना के अलावा, आज ही सीवान में एक एएसआई की हत्या कर दी गई। यह सब उस दिन हुआ जब पीएम मोदी खुद सीवान और मुजफ्फरपुर में जनसभाएं कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, क्या इन्हें माफ कर दोगे रामजी!

अयोध्या के राम मंदिर के लिए लगभग 500 वर्षों तक संघर्ष चला। 1528 में बाबरी मस्जिद के निर्माण के बाद से ही हिंदू समाज ने इसे वापस पाने के लिए लड़ाइयां शुरू कीं। 1528 से लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक यानी 2019 तक इस मुद्दे पर सैकड़ों बार छोटे-बड़े संघर्ष और कानूनी लड़ाइयां हुईं।