बिहार में जारी हुआ कुत्ते का आवासीय प्रमाण पत्र, पिता का नाम कुत्ता बाबू, मां का नाम कुतिया देवी

Date:

पटना। कहा जाता है कि बिहार में जो भी हो जाए, वह कम है। अब मसौढ़ी में से एक अजीबोगरीब खबर आ रही है। वहां एक कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद पटना के वरिष्ठ अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सर्टिफिकेट में नाम डॉग बाबू लिखा है। पिता का नाम कुत्ता बाबू और मां का नाम कुतिया देवी लिखा है।

पटना के डीएम त्याग राजन ने सोमवार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मसौढ़ी अनुमंडल के अनुमंडलाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा है। जिलाधिकारी ने 24 घंटे के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मसौढ़ी अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि किसी ने फर्जी तरीके से आवेदन कराया है। उन्होंने कहा कि वे इसकी गहराई से जांच कर रहे हैं।

प्रमाण पत्र की स्थिति देखने पर यह रिजेक्ट दिखा रहा है, जबकि इसे आवेदन करते वक्त ही रिजेक्ट कर दिया जाना चाहिए था। जिलाधिकारी ने सोमवार को X पर बताया कि मसौढ़ी अंचल मेंडॉग बाबूके नाम से रेजिडेंशियल सर्टिफिकेट जारी हुआ है। मामला संज्ञान में आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया है।

दोषियों के खिलाफ दर्ज होगा मामला

डीएम ने कहा कि आवेदक, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले पदाधिकारी के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दोषी कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।।

24 जुलाई को जारी हुआ था प्रमाणपत्र

24 जुलाई 2025 को पटना के मसौढ़ी अंचल से आवासीय प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इसमें यह दर्शाया गया है किप्रमाणित किया जाता है कि डॉग बाबू (dog Babu), पिताकुत्ता बाबू (Kutta babu),माताकुटिया देवी( kutiya devi), ग्रामकाउली चक, वार्ड संख्या -15, डाकघरमसौढ़ी, पिन कोड– 804452, थानामसौढ़ी, प्रखंडमसौढ़ी, जिलापटना, बिहार राज्य के स्थाई निवासी हैं। प्रमाण पत्र संख्या BRCCO/2025/15933581 अंकित है। राजस्व अधिकारी मुरारी चौहान की डिजिटल सिग्नेचर भी प्रमाण पत्र पर मौजूद हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।