पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को बिहार के दौरे पर थे। बेगूसराय की चुनावी सभा में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपना पुराना बयान दोहराते हुए कहा कि मोदी जी चुनाव के लिए आपको नाचकर भी दिखाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि अंग्रेजों के समय में भारतीयों की इतनी बड़ी छाती नहीं थी फिर भी हमने उनसे लड़ाई की और जीते, लेकिन कुछ लोगों की 56 इंच की छाती है फिर भी अमेरिका के आगे झुक जाते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में हमारा महागठबंधन सत्ता में आएगा और हम आपको सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करेंगे। मैं आपको व्यक्तिगत गारंटी देता हूं कि जिस दिन केंद्र में इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा। हम नालंदा विश्वविद्यालय जैसा अच्छा विश्वविद्यालय खोलेंगे। हम ऐसा विश्वविद्यालय खोलेंगे जहां दुनिया भर से छात्र आएंगे और दाखिला लेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- सीबीआई निदेशक चयन पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “विपक्ष कोई रबर स्टैम्प नहीं”
सरकार नहीं चाहती कि लोग आगे बढ़ें
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की सरकार नहीं चाहती कि बिहार के लोग आगे बढ़ें, बल्कि उन्हें मजदूरी करने पर मजबूर करती है। बिहार की जनता पूरे देश के विकास में सबसे बड़ी भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जब दुबई और मुंबई जैसे शहर खड़ा कर सकते हैं तो अपने राज्य में क्यों नहीं? क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि बिहार में रोजगार और उद्योग आए। राहुल ने कहा कि बिहारियों की असली पहचान मजदूर नहीं, बल्कि निर्माता की है, लेकिन एनडीए की नीतियों ने उनकी मेहनत को कमजोर बना दिया है।
भाजपा की सरकार सिर्फ अमीरों की
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ अमीरों की सरकार बनकर रह गई है। देश की अर्थव्यवस्था और नीतियां अब अडानी–अंबानी के इशारे पर चल रही हैं। बिहार में आम लोगों को जमीन नहीं मिलती, लेकिन अडानी को एक रुपये में जमीन दे दी जाती है। मोदी और शाह का पूरा कंट्रोल पूंजीपतियों के पास है, जबकि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार संघर्ष कर रहे हैं। जिस दिन जनता को समझ में आ जाएगा कि प्रधानमंत्री मोदी और अडानी पार्टनर हैं, उस दिन खेल खत्म हो जाएगा।


