शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे, पटना में लगे पोस्टर

Date:

पटना। बिहारी बाबू के नाम से फेमस शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल से शादी रचाई है। इस पर बिहार की हिंदू शिव भवानी सेना ने विरोध जताया है। हिंदू शिव भवानी सेना ने पटना में पोस्टर लगाकर इसे लव जिहाद बताया है। साथ ही कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी को बिहार में घुसने नहीं देंगे।

पटना में लगे पोस्टर में शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फोटो है। इसमें लिखा है– ‘सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकाबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा। पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश। शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर करे पुर्नविचार नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल दें, इससे हो रहा हिंदू धर्म का अपमान। सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिवभवानी सेना बिहार में घुसने नहीं देंगी।

बता दें कि जहीर इकबाल और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा रविवार को परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। सोनाक्षी (37) और जहीर (35) ने अपने परिवारों की मौजूदगी में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी की। नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया मंचइंस्टाग्रामपर एक पोस्ट में शादी की खबर साझा की।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।