बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज,राष्ट्रीय जनता दल ने कहा नीतीश करें स्थिति स्पष्ट
बिहार में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर हैं | नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने की अटकलों के बीच सरकार में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि उन्हें मौजूदा हालात स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

👉 यह भी पढ़ें:
- प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-करोड़ों खर्च कर वोट खरीदे, अब बिहार से भागने की नौबत क्यों?
- राज्यसभा जा रहे हैं बिहार के सीएम नीतीश कुमार, खुद किया कन्फर्म, भाजपा नई सरकार की तैयारी में जुटी
- हिजाब विवाद के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, खुफिया एजेंसियों ने किया अलर्ट
- हिजाब विवाद पर आतंकी की धमकी: नीतीश कुमार से माफ़ी की मांग, बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट
- बिहार की कमान एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथ, एनडीए विधायक दल ने चुना अपना नेता, कल गांधी मैदान में लेंगे शपथ
- जदयू विधायक दल के नेता बने नीतीश कुमार, भाजपा विधायकों ने सम्राट चौधरी को चुना, उप नेता बने विजय सिन्हा
राष्ट्रीय जनता दल के नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार स्थिर है और इसे कोई खतरा नहीं है. ये सरकार बिहार के लिए काम करती रहेगी.

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता मनोज झा पूर्व में ही कह चुके है कि नीतीश कुमार को असमंजस की स्थिति खत्म करनी चाहिए.
इससे पहले बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने की चर्चा के अटकलें तेज हैं | दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के शामिल नहीं होने के बाद इन अटकलों को और बल मिला.

वहीं बिहार में जारी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच भाजपा ने अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुला ली है.



